चांदी कैलकुलेटर — मेकिंग चार्ज और GST के साथ कुल कीमत
वज़न (ग्राम/किलो), शुद्धता (999 या 925) और मेकिंग चार्ज डालें — आज के लाइव भाव से GST सहित कुल कीमत देखें।
- चांदी की कीमत
- ₹15,701
- मेकिंग चार्ज (8%)
- ₹1,256
- GST (3%)
- ₹509
- कुल कीमत
- ₹17,466
ऊपर दिखाए गए हमारे ताज़ा सांकेतिक भाव से। सिक्के/बर्तन पर मेकिंग कम (3–8%), पायल और डिज़ाइनर गहनों पर ज़्यादा (10–25%) — अपने ज्वैलर के अनुसार बदलें।
चांदी खरीदने से पहले ज़रूरी बातें
शुद्धता: 999 और 925
- 999 (फाइन सिल्वर): 99.9% चांदी। सिक्के, बार और पूजा के बर्तन इसी में मिलते हैं।
- 925 (स्टर्लिंग): 92.5% चांदी और बाकी तांबा — ज़्यादा मज़बूत, इसलिए अंगूठी, चेन और पायल में आम।
- कई पारंपरिक पायल/बिछिया 80% या उससे कम शुद्धता की होती हैं — बिल पर शुद्धता लिखवाएं।
मेकिंग चार्ज और GST
सिक्के और बर्तनों पर मेकिंग कम होता है, जबकि नक्काशी वाले गहनों पर काफ़ी ज़्यादा। चांदी की कीमत और मेकिंग दोनों पर 3% GST लगता है। कुल कीमत चांदी कैलकुलेटर से जांचें।
वज़न, हॉलमार्क और बायबैक
- चांदी पर भी BIS हॉलमार्क (HUID सहित) उपलब्ध है — हो सके तो हॉलमार्क वाली चांदी लें।
- वज़न अपने सामने डिजिटल कांटे पर करवाएं; घुंघरू, पत्थर या लाख का वज़न अलग होना चाहिए।
- बेचते समय दुकानें शुद्धता जांचकर आज के भाव से कुछ कटौती करती हैं — बायबैक की शर्त पहले पूछें।
चांदी का भाव सोने से ज़्यादा क्यों बदलता है?
चांदी का बड़ा हिस्सा उद्योग (सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स) में लगता है, इसलिए मांग बदलने पर इसका भाव सोने से तेज़ी से ऊपर-नीचे होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चांदी के सामान की कीमत कैसे निकालें?
कुल कीमत = (आज का 999 चांदी भाव प्रति ग्राम × वज़न × शुद्धता) + मेकिंग चार्ज + 3% GST। GST चांदी की कीमत और मेकिंग दोनों पर लगता है।
100 ग्राम चांदी के सिक्के/बर्तन की कीमत कितनी होगी?
23 Nov, 10:30 PM IST के सांकेतिक भाव पर 8% मेकिंग और 3% GST के साथ लगभग ₹17,466।
925 स्टर्लिंग चांदी सस्ती क्यों होती है?
925 में 92.5% ही चांदी होती है, इसलिए चांदी की कीमत 999 के मुकाबले लगभग 7% कम बनती है; डिज़ाइन के कारण मेकिंग ज़्यादा हो सकता है।